डेराबस्सी व लालडू के दिव्यांगों को 11 ट्राइसाइकिलें नि:शुल्क भेंट,

 डेराबस्सी व लालडू के दिव्यांगों को 11 ट्राइसाइकिलें नि:शुल्क भेंट,

डेराबस्सी व लालडू के दिव्यांगों को 11 ट्राइसाइकिलें नि:शुल्क भेंट,



डेराबस्सी समाजसेवी संस्था हैंड टू हैंड फाउंडेशन, डेराबस्सी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने डेराबस्सी व लालडू के कुल 11 दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राइसाइकिल व व्हीलचेयर नि:शुल्क भेंट की। इनमें बैटरी चालित ट्राई साइकिल, नॉर्मल ट्राई साइकिल व व्हील चेयर भी शामिल हैं। इस मौके पर हैंड टू हैंड फाउंडेशन के प्रधान जगदीश चंद्र मल्होत्रा ने  जानकारी देते हुए बताया कि उनकी फाउंडेशन दिव्यांगो को केंद्र सरकार द्वारा हर प्रकार से निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करवा रही है और दिव्यांगों की विशेष तौर पर मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि एमएमओ डेराबस्सी से लिस्ट निकलवाई थी जिनमें लालडू से चार व बाकी 7 लोग डेराबस्सी से शामिल किए गए। इस अवसर पर फाउंडेशन के सुरेंद्र भाटिया, विशाल मल्होत्रा, महासचिव चरणजीत सिंह, उपप्रधान श्रीमती कविता और उषा गौतम मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने