बाढ़ प्रभावितों की मदद करने वाले स्वयंसेवकों को एमएलए ने किया सम्मानित
डेराबस्सी,
पिछले दिनों भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए राहत कार्य में जुटी आम आदमी पार्टी डेराबस्सी टीम के स्वयंसेवकों को हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों के अनुकरणीय कार्यों की भी सराहना की। विधायक रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसे व्यक्तित्वों के कारण ही प्रदेश की जनता के दिलों पर राज कर रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जहां लोग अपने घरों में फंसे हुए थे। वहां उक्त कर्मियों द्वारा की गयी मदद प्रभावित परिवारों के लिए राहत थी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहत और बचाव कार्य की कमान संभाली, जहां उन्होंने बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को बचाया और बाढ़ के पानी में घिरे लोगों तक लंगर का खाना, पानी और अन्य खाने-पीने का सामान पहुंचाया, इसके साथ ही उन्होंने पशुओं के लिए चारे की भी व्यवस्था की गई। विधायक रंधावा ने परिषद अध्यक्ष उपनेजा सहित सभी पार्षदों को सम्मानित किया। रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत आप की पूरी लीडरशिप को पीड़ितों की मदद के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरते देख विपक्षी पार्टियों के नेताओं को भी अपने घरों से बाहर आना पड़ा।
