डेंगू जागरुकता सेमीनार व कंटेनर सर्वेक्षण किया भांखरपुर में
डेराबस्सी
डेराबस्सी के एसएमओ डाॅ. धरमिंदर सिंह जी के निर्देशानुसार एसआई शिव कुमार, नोडल ऑफिसर डॉ. दुपिंदर और जतिंदर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भांखरपुर गांव में डेंगू जागरूकता और कंटेनर सर्वेक्षण किया। इसमें 60 में से 210 कंटेनर चेक किए गए। गांव में कंटेनर सर्वे करते हुए घरों में क्लोरीन की 350 गोलियां और ओ.आर.एस के 25 पैकेट गांव के लोगों को बांटे गए।
भांखरपुर के सरकारी स्कूल में प्रिंसीपल अमनजोत कौर के सहयोग से जागरुकता सेमीनार लगाया गया। इसके अलावा गुरु नानक कॉलोनी के अलावा जिन इलाकों में पानी जमा हुआ है वहां छिड़काव किया गया। जतिंदर सिंह गिल ने डेंगू और मलेरिया से बचाव के बारे में अधिक जानकारी देते हुए लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास साफ पानी जमा न होने दें ताकि डेंगू के मच्छर पैदा न हों। रुके हुए पानी को साफ करें। इसलिए बुखार होने पर पैरासिटामोल लेना चाहिए और जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में खून की जांच करानी चाहिए। कूलर, गमले और कंटेनर में पानी सप्ताह में एक बार सुखाना चाहिए। कहीं भी साफ पानी जमा न होने दें। इस मौके पर विनोद कुमार, हरविंदर सिंह सैनी, गुरप्रीत सिंह, करमचंद, आरती, बेबी, डॉ. संजीव शर्मा मौजूद रहे।

