श्री हनुमान चालीसा पाठ व भजन संध्या आयोजित

 श्री हनुमान चालीसा पाठ व भजन संध्या आयोजित

श्री हनुमान चालीसा पाठ व भजन संध्या आयोजित



डेराबस्सी        श्री राम तलाई पर साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ व भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 57वें साप्ताहिक पाठ के दौरान संजय सांवरिया व सुरजीत कुमार की मंडली ने भजन पेश किए। श्री हनुमान सेवा संघ द्वारा आयोजित प्रोग्राम में प्रसाद वितरण व आरती पूजन में डेराबस्सी से समाज सेवी सोनू वर्मा  ने परिवार सहित बतौर विशेष अतिथि हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रभु हनुमान समूचे मानव जगत के संकटमोचक हैं इनकी स्तुति सबके लिए फलदायक होती है। इस मौके श्री हनुमान सेवा संघ के मुकेश गांधी ने श्री रामतलाई पर निरंतर जारी रहे हनुमान चालिसा पाठ का एक साल पूरा होने तमाम रामभक्तों को बधाई दी। सेवा संघ की ओर से रविंद्र बत्रा, निर्मल निम्मा, जतिंदर सिंह, राजवीर राणा, अनिल शर्मा, टोनी सैनी, सपना मेहता, शीशपाल, सुशील धीमान भी मौजूद थे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने