बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मेडिकल एसोसिएशन ने शुरू किए मेडिकल कैंप,

 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मेडिकल एसोसिएशन ने शुरू किए मेडिकल कैंप,

जरूरतमंद मरीजों को दी जा रही निशुल्क दवाइयां

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मेडिकल एसोसिएशन ने शुरू किए मेडिकल कैंप,


डेराबस्सी 

डेराबस्सी एवं आसपास के इलाकों में पिछले दिनों हुई भारी बरसात के बाद बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।  जिस से निपटने के लिए सेहत विभाग ने डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन के साथ मिलकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की है । इस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एसएमओ डेराबस्सी डॉ धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव भांखरपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर की शुरुआत की जो क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न गांवों में महीना भर चलेंगे । गांव भांखरपुर में  एसोसिएशन के सदस्य डॉ गुरुशरन आनंद एवं डॉक्टर पारस सूरी ने मरीजों की जांच की तथा जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की । इस कैंप में सेहत विभाग की ओर से  कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अनुप्रिया ने सहयोग दिया।  इसी प्रकार सेहत विभाग के सहयोग से बुधवार को मुबारकपुर में डॉक्टर अफसर अली एवं डॉक्टर संजीव गुप्ता ने मरीजों की निशुल्क जांच की एवं दवाइयां भी वितरित की ।  

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मेडिकल एसोसिएशन ने शुरू किए मेडिकल कैंप,


इस मौके  सेहत विभाग की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद था । डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य डा. दिनेश मित्तल ने बताया कि इन शिविरों में चिकित्सीय सहायता के साथ-साथ मरीजों एवं जनसाधारण को बरसात के दिनों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जाएगी । 

एसएमओ डेराबस्सी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इन शिविरों में जांच के बाद आवश्यक दवाइयां दी जाएंगी । गंभीर मरीजों को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में दाखिल कर उचित इलाज किया जाएगा । जिसके लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं । उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में ,  डेंगू, मलेरिया ,.डायरिया एवं हैजा के केसों में बढ़ोतरी हो जाती है।  समय रहते इलाज एवं जागरूकता से इन बीमारियों से बचा जा सकता है।  इसके लिए सेहत विभाग की टीमें मुस्तैदी से काम कर रही है । 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मेडिकल एसोसिएशन ने शुरू किए मेडिकल कैंप,


इसके अलावा डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन का भी सहयोग लिया जा रहा है लोगों से अपील है कि पानी को या तो उबालकर पिएं या फिर पानी में क्लोरीन की गोलियां डालकर पानी का इस्तेमाल किया जाए।  किसी भी इलाके में 3 या 4  डायरिया के केस आने पर तुरंत इसकी जानकारी सिविल अस्पताल में दी जाए।  मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ प्रमोद चंद्र स्वामी एवं महासचिव डॉ राजीव गुप्ता ने कहा कि मेडिकल एसोसिएशन,  स्थानीय सिविल अस्पताल से मिलकर सेहत विभाग के दिशा निर्देशों के मुताबिक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं । एसोसिएशन की ओर से निशुल्क दवाइयां एंबुलेंस सेवा अन्य आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा । 


 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने