तुलसी पवित्र व एक वायु शोधक औषधि भी है: सैनी
भारत विकास परिषद ने बांटे तुलसी के 101 पौधे
डेराबस्सी,
भारत विकास परिषद डेराबस्सी की ओर से डेराबस्सी के प्राचीन हनुमान मंदिर में 101 तुलसी के पौधे बांटे गए। पौधे बांटने के साथ-साथ लोगों को इसके फायदों से भी अवगत कराया गया। प्रधान उपेश बांसल ने बताया कि वरिष्ठ समाज सेवी सुखविंदर सैनी उर्फ काका के जन्मदिन के अवसर पर 101 तुलसी के पौधे वितरित किए गए और काउंसिल के सदस्यों द्वारा क्लब के प्रधान रणबीर सैनी के साथ उन्हें सम्मानित किया गया। रणबीर सैनी ने कहा कि तुलसी और इसके पौधे से जहां हवा स्वच्छ रहती है, वहीं यह पौधा कई औषधियों के रूप में भी उपयोगी है। इसकी पत्तियां सिर का बुखार, खांसी, जुकाम आदि ठीक करती हैं। जैसे राम तुलसी, श्याम तुलसी, श्वेत विष्णु तुलसी, वन तुलसी, निम्बू तुलसी आदि, लेकिन घरों में केवल राम तुलसी और श्याम तुलसी ही लगाई जाती है। इस मौके पर काउंसिल के अध्यक्ष उपेश बंसल, सचिव बरखा राम, कैशियर नितिन जिंदल, प्रोजेक्ट चेयरमैन नरेश मल्होत्रा, रमेश महेंद्रू, विमल जैन, हतिंदर मोहन, रजनीश शर्मा, रविंदर वैष्णव मौजूद रहे।
