गुरुद्वारा कमेटी ने बाढ़ राहत कोष में दिए 41 हजार रुपए का चेक
डेराबस्सीा हलके से भी मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में मदद की पहल हुई है। श्री दुखनिवारण गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, आदर्श नगर, डेराबस्सी के अध्यक्ष द्वारा एडीएम डेराबस्सी को बाढ़ राहत कोष के लिए 41000 का चेक भेंट किया गया। श्री दुखनिवारण प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलकार सिंह द्वारा एसडीएम डेराबस्सी डा हिमांशु गुप्ता को बाढ़ राहत कोष के लिए 41000 का चेक भेंट किया गया। एसडीएम सहित प्रशासन ने गुरुद्वारा कमेटी की इस मदद रूपी पहल की भरपूर सराहना की। इस अवसर पर उनके साथ मैजिस्ट्रेट श्रीमती पावलीन सिंह, सचिव दलजीत सिंह, प्रेम सिंह,सनंत भारद्वाज, एडवोकेट शिव शर्मा, विशाल मल्होत्रा, केवल गोयल और पुण्य भारद्वाज के अलावा सभी सदस्य उपस्थित थे।
