ब्लॉक डेराबस्सी में बौद्धिक विकास दिवस मनाया गया
डेराबसी,
बाल विकास परियोजना अधिकारी डेराबस्सी श्रीमती सुमन बाला के नेतृत्व में इस ब्लॉक में बौद्धिक विकास दिवस मनाया गया है। जानकारी देते हुए श्रीमती सुमन बाला ने बताया कि ई.सी.सी.ई ब्लॉक डेराबस्सी के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में ब्लॉक समन्वयक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की देखरेख में बच्चों के माता-पिता को आंगनवाड़ी बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक गतिविधियों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम को अभिभावकों ने खूब सराहा। इस मौके पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आशिमा, सुपरवाइजर मुखपाल कौर और हरसिमरन कौर समेत अन्य ने अपने विचार साझा किए।

