जॉब प्लेसमेंट कैंप में 46 की हुई है सिलेक्शन

 जॉब प्लेसमेंट कैंप में 46 की हुई है सिलेक्शन

जॉब प्लेसमेंट कैंप में 46 की हुई है सिलेक्शन



 डेराबस्सी 

स्थानीय आर के पब्लिक स्कूल में जॉब प्लेसमेंट कैंप लगाया गया । अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो ऑफ एंप्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइजेज ,मोहाली सुखमन बाठ ने बताया कि विभाग द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर युवाओं को रोजगार देने के लिए जॉब प्लेसमेंट कैंप लगाए जाते हैं। डेराबस्सी में भी यह कैंप आयोजित किया गया है। इस कैंप में 92 युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन दिए थे जिनमें 46 मौके पर ही विभिन्न कंपनियों द्वारा सिलेक्ट कर लिए गए हैं । 39 को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। इस कैंप में कुल 6 कंपनियों ने हिस्सा लिया था । 

जॉब प्लेसमेंट कैंप में 46 की हुई है सिलेक्शन


उन्होंने बताया कि 100 के करीब बच्चे अभी पास आउट हुए हैं तो सरकार का फर्ज भी बनता है कि इन बच्चों को जॉब दिलवाई जाए। पंजाब स्किल डेवलपमेंट की तरफ से बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती है ताकि उनको रोजगार मिल सके। पंजाब स्किल डेवलपमेंट मोहाली की कई स्कीमें है जिनके द्वारा बच्चे ट्रेनिंग ले सकते हैं। इसके लिए 10वीं और प्लस टू की शिक्षा होनी जरूरी है। 



पंजाब में ऐसे बहुत से सेंटर हैं जहां पर पंजाब स्किल डेवलपमेंट मोहाली की ट्रेनिंग दी जाती है और यह सभी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत ही आता है। पहले बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती है और बाद में फिर जब इसका कोर्स पूरा कर लेते हैं तो नौकरी दिलवाने का काम भी सरकार ही करती है। क्योंकि शुरुआत होनी बहुत जरूरी है आगे जाकर बच्चा और भी तरक्की कर सकता है और अपनी मनमर्जी के हिसाब से नौकरी ले सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने