भारत विकास परिषद ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए लगाया लंगर

 भारत विकास परिषद ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए लगाया लंगर

भारत विकास परिषद ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए लगाया लंगर


 डेराबस्सी 


 भारत विकास परिषद डेराबस्सी ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित घग्गर के मुबारकपुर में

 तट पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए चावल, काले चने का लंगर लगाया गया।

 इस अवसर पर परिषद के प्रेस सचिव परमजीत रम्मी सैनी ने कहा कि भारत विकास परिषद के सदस्य अपने अंदर सेवा की भावना को बढ़ाते हुए निस्वार्थ भाव से लगातार सेवा में योगदान दे रहे हैं। नर सेवा नारायण सेवा को अपने जीवन का मूल सिद्धांत मानकर भविप द्वारा जरूरतमंद लोगों की निरंतर सहायता की जा रही है। लंगर की सेवा संदीप खत्री द्वारा की गई। इस अवसर पर परिषद द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस मौके परिषद अध्यक्ष उपेश बंसल, सचिव बरखा राम, कैशियर नितिन जिंदल, प्रोजेक्ट चेयरमैन अमित बिंदल, रमेश महेंद्रू, बिमल जैन, नरेश मल्होत्रा, कपिल गुप्ता और दिनेश वैष्णव मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने