बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मेडिकल एसोसिएशन ने लगाया मेडिकल कैंप, निशुल्क दवाइयां दी

 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मेडिकल एसोसिएशन ने लगाया मेडिकल कैंप, निशुल्क दवाइयां दी



डेराबस्सी एवं आसपास के इलाकों में भारी बरसात के बाद बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।  इससे निपटने के लिए सेहत विभाग ने डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन के साथ मिलकर क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न गांवों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की है । इस कार्यक्रम के तहत भांखरपुर के बाद सिटी हाॅस्पिटल की अगुवाई में गांव समगोली में भी निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। सोसिएशन के सदस्य डॉ दिनेश मित्तल और डाक्टर प्रभाकर ने मरीजों की जांच की तथा जरूरतमंद मरीजों इससे पहले मुबारकपुर में डॉ अफसर अली एवं डॉक्टर संजीव गुप्ता ने मरीजों की निशुल्क जांच की एवं दवाइयां भी वितरित की ।  इस मौके  सेहत विभाग की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद था । डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य डा. दिनेश मित्तल ने बताया कि इन शिविरों में चिकित्सीय सहायता के साथ-साथ मरीजों एवं जनसाधारण को बरसात के दिनों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जाएगी । स्वच्छता एवं हाइजीन बनाए रखने के लिए मरीजों को जागरूक किया जाएगा । उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया ,.डायरिया एवं हैजा के केसों में बढ़ोतरी हो जाती है।  समय रहते इलाज एवं जागरूकता से इन बीमारियों से बचा जा सकता है।   

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने