सरकारी मिडिल स्कूल महमदपुर में बच्चों को बांटे स्कूल बैग
डेराबस्सी नजदीकी गांव महमदपुर सरकारी मिडिल स्कूल में इनाम वितरण कार्यक्रम करवाया गया। पढ़ाई में और अन्य स्कूल की गतिविधियों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया और उनको इनाम भी दिए गए। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिका श्रीमती गुरप्रीत कौर श्रीमती रेनू बाला, श्रीमती मनीषा रानी, श्रीमती रुचिका द्वारा स्कूल के 95 विद्यार्थियों को स्कूल बैग गिफ्ट के तौर पर दिए गए। समारोह दौरान हरविंदर सिंह पटवारी जोकि इस क्षेत्र के एमसी भी हैं विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया। स्कूल के अध्यापकों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और उनको आगे भी पढ़ाई खेलकद मैं अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल के बच्चे मेहनत और लगन से जिस तरह पढ़ाई करते हैं वह किसी भी अन्य प्राइवेट स्कूल के बच्चों से कम नहीं है। इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे वार्ड नंबर 16 के एमसी हरविंदर सिंह पटवारी ने बोलते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं उनको अपनी मेहनत द्वारा सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने स्कूल के टीचर और अन्य स्टाफ की भी तारीफ करते हुए कहा कि यह स्कूल हलके के बेहतरीन स्कूलों में एक स्कूल है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे सरकारी स्कूलों में दाखिल हो।
