फिल्में शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं।
दोस्तों आज हम आपको बताएंगे इसके पीछे की कहानी। देश में चाहे हिंदी फिल्में हो या पंजाबी फिल्में हो या भोजपुरी फिल्में हों या फिर साउथ की फिल्में हो वह हमेशा शुक्रवार को ही रिलीज होती हैं। ऐसा भी क्या हुआ कि फिल्में अभी तक शुक्रवार को ही रिलीज होती है। इसके पीछे जो कारण है उसको सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। हिंदी सिनेमा बहुत पुराना सिनेमा हो चुका है 100 साल से कहीं ऊपर के सिनेमा में बहुत से उतार-चढ़ाव भी आए हैं। बहुत सी ऐसी सुपर डुपर हिट फिल्में बनी है जो मील का पत्थर बनी है। फिल्मों में mughal-e-azam शोले जैसी फिल्मों ने तो ऐसे रिकॉर्ड बनाए कि अभी तक इनके रिकॉर्ड के कोई आसपास भी नहीं पहुंच पाया है। यह सारा कमाल हिंदी सिनेमा जगत के साथ जुड़े हुए लोगों का है। चाहे वह प्रड्यूसर हो चाहे डायरेक्टर हो चाहे किसी भी श्रेणी में फिल्मों के साथ काम कर रहे अन्य सहयोगी क्यों ना हो। इतने बड़े फिल्म को बनाने के लिए कम से कम 300 से 400 लोग शामिल होते हैं। एक फिल्म का निर्माण करने के लिए कई बार तो कई कई साल लग जाते हैं। फिल्म पाकीजा को बनने के लिए लगभग 15 से 16 वर्ष लग गए थे।
आपको बताते हैं कि फिल्म शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती है । दादा साहब फाल्के की फिल्म राजा हरिश्चंद्र जो कि 3 मई सन 1913 को रिलीज हुई थी और उस दिन शनिवार का दिन था । वैसे सन 1939 को फिल्म गोन विद द विंड रिलीज हुई थी। भारत में यह चलन सन 1950 के अंत में शुरू हुआ था । 24 मार्च सन 1947 को एक फिल्म रिलीज हुई थी नीलकमल। वह सोमवार को रिलीज हुई थी। जिस के मुख्य कलाकारों में राज कपूर, बेगम पारा और मधुबाला ने काम किया था। mughal-e-azam फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी। उसकी सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने फिल्म को शुक्रवार को ही रिलीज करना शुरू कर दिया था।
माना जाता है कि शुक्रवार को धन की देवी लक्ष्मी जी का दिन भी होता है। फिल्म निर्माताओं का विश्वास है कि शुक्रवार के दिन फिल्म रिलीज होने से लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है और फिल्म अच्छी कमाई करती है। लेकिन बहुत सी फिल्में ऐसी भी होती हैं। यह जरूरी नहीं की फ्राइडे को रिलीज होने वाली हर मूवी हिट हो। हजारों ऐसी फिल्में है जो शुक्रवार के दिन में रिलीज होकर फ्लॉप रही। जिन का कभी जिक्र भी नहीं होता। और आपको एक चीज बता दें कि फिल्म का जो प्रीमियर होता है वह वीरवार को ही होता है। शुक्रवार को रिलीज करने का एक फायदा और होता है की अगले दिन शनिवार और रविवार होते है और यह दिन अधिकतर लोगों के लिए छुट्टी का दिन भी होता है।
