हैबतपुर रोड से पाइप बिछाने का काम शुरू
डेराबस्सी बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप डालने का काम शुरू हो गया है। हाल ही में आए बरसाती पानी से गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन हैबतपुर रोड के निवासियों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। खास करके वार्ड नंबर 7 गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में पानी घुस जाने से हुई परेशानी से निजात दिलवाने के लिए हल्का विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के दिशा निर्देश अनुसार नगर कौंसिल द्वारा हैबतपुर रोड से पानी की निकासी के लिए पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिक जानकारी देते हुए प्रधान आशु उपनेजा के पति नरेश उपनेजा ने बताया कि कुछ दिन पहले इन इलाकों में बरसात के पानी ने बहुत ज्यादा नुकसान किया था और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके तुरंत समाधान के लिए हैबतपुर रोड से वीआईपी एंक्लेव के पास बरसाती नाले तक लगभग 500 मीटर का पाइप डाला जा रहा है जिस से बरसात का पानी कालोनियों में घुसने की बजाय अब नाले में जाकर गिरेगा। जिससे गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन के गेट के सामने अब पानी इकट्ठा नहीं होगा । इससे वीआईपी एनक्लेव की तरफ जाने वाले लोगों को जिनमें कृष्णा एंक्लेव इत्यादि आते हैं उनको भी अब बरसाती पानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 10 दिन में यह पाइपलाइन डल जाएगी । इस पर करीब 18 लाख रुपए खर्च होंगे । बता दें कि कुछ दिन पहले आई जोरदार बरसात के कारण गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन और साथ लगती कई कालोनियों में बरसात का पानी आ गया था जिससे लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा था। इस अवसर पर बलजिंदर सिंह लंबरदार, वार्ड की एमसी बीपन दीप कौर के पति देवेंद्र सिंह , जसपाल सिंह पाली ईसापुर, बलजीत चंद शर्मा गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन से अफरोज आलम, पूनम श्रीवास्तव मौजूद थे।
