समाजसेवी मिंटा की याद में मेडिकल कैंप में 200 मरीजों की मुफ्त जांच,
डेराबस्सी,
समाज सेवी वरिंदर गर्ग उर्फ मिंटा की याद में उनकी 14वीं पुण्यतिथि पर लोगों के लिए गलोबल विजडम स्कूल, डेराबस्सी में मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। एडवोकेट वरिंदर गर्ग उर्फ मिंटा की 8 अगस्त 2009 को सिंहपुरा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी हर पुण्यतिथि पर परिवार की ओर से समाजसेवी कार्य अंजाम देकर मिंटे को याद किया जाता है। स्कूल चेयरमैन गुरदीप चहल ने बताया कि कैंप का
आयोजन ग्लोबल विजडम एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसायटी द्वारा भारत विकास परिषद और लायंस क्लब
डेराबस्सी के सहयोग से किया गया था। इस शिविर में सभी उम्र के लगभग 200 मरीजों ने लाभ उठाया। डॉ. अरुण झांब, डॉ. रेनू झांब (शक्ति आई एंड फैमिली केयर), भविप के प्रधान उपेश बंसल, नितिन जिंदल, तहसीलदार परमजीत सिंह पम्मी, प्रिंसीपल प्रीतम दास शर्मा, वीरेन गर्ग, विपुल गर्ग, रजिस्ट्रार सोमनाथ शर्मा, रोहित गुप्ता, लायंस क्लब के महासचिव सनंत भारद्वाज के अलावा स्कूल के चेयरमैन गुरदीप सिंह चहल, प्रबंधन सुभाष चोपड़ा, बरखाराम व लक्ष्य जैन भी मौजूद थे। परिवार ने हरिपुर कुड़ां प्राइमरी स्कूल के 80 छात्रों के बीच कापियां, किताबें और सभी आवश्यक लेखन सामग्री वितरित की ।
