प्रिंसिपल अल्का मोंगा सम्मर खेलों के लिए जोन अध्यक्ष नियुक्त
डेराबस्सी
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल डेराबस्सी में प्रिंसिपल अल्का मोंगा के नेतृत्व में हुई बैठक में जोन डेराबस्सी कमेटी का गठन किया गया। इसमें डेराबस्सी जून के अलग-अलग सरकारी स्कूलों के शारीरिक शिक्षा के टीचर्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अल्का मोंगा को डेराबस्सी जोन स्तर पर होने वाली ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए जोन अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सतीश कुमार को फिर से जोनल सचिव, सुनीता रानी को प्रशासनिक सचिव, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसी तरह रविंद्र मेहता, गुरमीत सिंह, रेखा रानी और अमनदीप कौर को सदस्य चुना गया। प्रिंसिपल अलका मोंगा ने कहा कि वे जोन स्तरीय खेलों को पूरी जिम्मेदारी और लगन से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और खेलों में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
