डेराबस्सी हलके में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया - विधायक रंधावा ने हलका निवासियों को दी बधाई

 डेराबस्सी हलके में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया


 - विधायक रंधावा ने हलका निवासियों को दी बधाई



 डेराबस्सी, देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डेराबस्सी सरकारी कॉलेज में हल्का स्तरीय समारोह के अलावा शहर में कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। जहां हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। विधायक रंधावा ने सबसे पहले हंडेसरा पार्क, नगर परिषद कार्यालय लालड़ू और डेराबस्सी में झंडा फहराया। इसके बाद गवर्नमेंट कॉलेज डेराबस्सी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जहां विधायक रंधावा और एसडीएम हिमाशु गुप्ता ने एनसीसी और स्काउट्स की टुकड़ी की परेड से सलामी ली। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये और देशभक्ति गीत गाये।इस अवसर पर अच्छी सेवाएं देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।



 इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हलके के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि समय-समय पर विभिन्न आंदोलनों और स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा शुरू किए गए संघर्षों के कारण देश आजाद हुआ और आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं।  जिसके कारण आज हम आजाद फिजा का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के लिए अपनी जान गंवाने वाले देश के शहीदों के सपनों का पंजाब बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं




। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब को हर तरह से लूटा और देश के अन्य प्रांतों की तुलना में इसे पिछली पंक्ति में खड़ा कर दिया, लेकिन मान सरकार पंजाब को एक बार फिर रंगला पंजाब बनाने जा रही है, जिसके लिए उन्हें सभी के समर्थन की जरूरत है।  इस अवसर पर एसडीएम हिसाशु गुप्ता, तहसीलदार कुलदीप सिंह धालीवाल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती आशु उपनेजा, लालड़ू परिषद अध्यक्ष सतीस राणा, ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत शर्मा, गरविंदर सिंह, धर्म सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व लोग मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने