अंगदान दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद ने सरकारी स्कूल को पांच पंखे दिए

 अंगदान दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद ने सरकारी स्कूल को पांच पंखे दिए

अंगदान से बचायी जा सकती है दूसरे व्यक्ति की जान: परमजीत रम्मी

अंगदान दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद ने सरकारी स्कूल को पांच पंखे दिए

 डेरा बस्सी

भारत विकास परिषद द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालड़ू में अंगदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर परिषद ने स्कूल को 5 सीलिंग पंखे भी भेंट किए।

जानकारी देते हुए परिषद के प्रेस सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता परमजीत रम्मी सैनी ने बताया कि परिषद की लालड़ू शाखा के सहयोग से स्कूल के विद्यार्थियों के साथ अंगदान दिवस मनाया गया।अंगदान से दूसरे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है

परिषद सचिव बरखा राम ने बच्चों को अंगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसके प्रति जागरूक किया

इस अवसर पर भारत विकास परिषद डेराबस्सी के अध्यक्ष उपेस बांसल, सचिव बरखा राम, कोषाध्यक्ष नितिन जिंदल, जगदीश लाल मगु, परिषद लालरू शाखा अध्यक्ष रघुनाथ नारंग, सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, ज्ञान चंद वर्मा, मुरारी लाल, पार्षद पवन नारंग उपस्थित थे। एल आदि उपस्थित थे

स्कूल प्रिंसिपल परमिंदर कौर चाहल ने बच्चों को अंगदान के प्रति जागरूक करने और स्कूल को पंखे देने के लिए काउंसिल सदस्यों का धन्यवाद किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने