भारत विकास परिषद ने छोटे बच्चों को दंत रोगों के प्रति जागरूक किया

 भारत विकास परिषद ने छोटे बच्चों को दंत रोगों के प्रति जागरूक किया

बच्चों को टूथपेस्ट एवं ब्रश वितरित किये गये


  डेराबस्सी, 

भारत विकास परिषद डेराबस्सी ने स्थानीय सर्वहितकारी प्राइमरी स्कूल में डेराबस्सी परिषद अध्यक्ष आशु उपनेजा के पति नरेश उपनेजा के जन्मदिन के अवसर पर टूथब्रश और टूथपेस्ट वितरित किए।

जानकारी देते हुए परिषद के प्रेस सचिव एवं समाज सेवी परमजीत रम्मी सैनी ने बताया कि सर्वहितकारी प्राइमरी स्कूल डेराबस्सी में डेराबस्सी नगर परिषद अध्यक्ष आशु उपनेजा के पति नरेश उपनेजा का जन्मदिन मनाते हुए बच्चों को दांतों की बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर उन्हें ब्रश दिए गए और पेस्ट भी बांटे गए।नरेश उपनेजा ने परिषद के सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि डेराबस्सी में भारत विकास परिषद द्वारा लगातार समाज कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। नेत्रदान, गरीब बच्चों की मदद, अस्पताल को उपकरण दान आदि कार्य परिषद के सदस्यों द्वारा किये जा रहे हैं।

इस मौके पर काउंसिल के अध्यक्ष उपेस बंसल, सचिव बरखा राम, कोषाध्यक्ष नितिन जिंदल, बिमल जैन, अरोड़ा और प्रोजेक्ट चेयरमैन दिनेश वैष्णव और पार्षद अमित वर्मा मौजूद रहे। विद्यालय प्रभारी मिनुन सिंह ने बच्चों को दंत रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए परिषद सदस्यों को धन्यवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने