भारत विकास परिषद ने बांटे तुलसी के पौधे
घर में तुलसी का पौधा जरूरी: परमजीत सैनी
डेराबस्सी,
भारत विकास परिषद डेराबस्सी की ओर से साधु नगर शिव मंदिर में तुलसी के पौधे बांटे गए।तुलसी के पौधे बांटने के साथ-साथ लोगों को इसके फायदों से भी अवगत कराया गया।
परिषद के प्रेस सचिव एवं समाज सेवी परमजीत रम्मी सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव मंदिर साधु नगर डेराबस्सी में पूजा करने आए श्रद्धालुओं को तुलसी के 101 पौधे वितरित किए गए।बताया जाता है कि हिंदू धर्म में इसका बहुत महत्व है। तुलसी के पौधे के बिना हिंदू घर अधूरा माना जाता है। तुलसी के बिना भगवान विष्णु और कृष्ण की पूजा अधूरी है। तुलसी कई प्रकार की होती है जैसे राम तुलसी, श्याम तुलसी, श्वेत विष्णु तुलसी, वन तुलसी, नींबू तुलसी आदि लेकिन राम तुलसी और श्याम तुलसी ही घरों में रखी जाती है।
तुलसी में औषधीय गुण होते हैं। इसकी पतियों से सर्दी, बुखार, खांसी, मलेरिया, सिरदर्द आदि भी ठीक हो जाते हैं। इसलिए हमें घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। परिषद द्वारा अब तक लगभग 1500 तुलसी के पौधे वितरित किये जा चुके हैं।
इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष उपेश बंसल, सचिव बरखा राम, कैशियर नितिन जिंदल, प्रोजेक्ट चेयरमैन कपिल गुप्ता, जगदीश सिंह जग्गी, मोनिका शर्मा, अशोक शर्मा, सरोज वर्मा, अरुण कंसल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
