श्री अर्जुन अर्जुन दास सर्व हितकारी विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

श्री अर्जुन अर्जुन दास सर्व हितकारी विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस



डेराबस्सी श्री अर्जुन दास सर्वहितकारी विद्या मंदिर में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस शर्मा बड़ी धूमधाम से मनाया मनाय स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ बहुत धूम धाम से मनाई गई। विद्यालय के प्रधान श्री राकेश अचिंत तथा विद्याभारती उत्तर क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री सुरेद्र अत्त्री जी तथा प्रधानाचार्य पवन कुमार जी ने झंडा फहराने की रस्म अदा की। तत्पश्चात प्रबंध समिति सदस्य , प्रधानाचार्य,सभी आचार्यों, बच्चों एवं अभिभावकों ने भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित किए।माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन उपरान्त सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।संकुल के सभी विद्या मंदिरों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। श्री सुरेंद्र अत्री जी , ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए देश निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री भूषण अग्रवाल जी द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया और सभी को भोजन तथा मिष्ठान खिला कर मुंह मीठा करवाया गया। संकुल स्तर के इस कार्यक्रम मैं प्रबंध समिति के उप प्रधान श्री मुकेश गांधी, पूर्वछात्र परिषद पंजाब प्रांत प्रमुख श्री जितेंद्र शर्मा, श्रीमती दीपा शर्मा, श्री रवीन्द्र वैष्णव प्रधान ब्राह्मण सभा डेरा बस्सी, पूर्व छात्र परिषद सदस्य हैप्पी सेनी, आकाश मिश्रा, विवेक कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय के अतिरिक्त विद्या मंदिर के बच्चों ने तहसील स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में मार्च पास तथा भारत विकास परिषद डेरा बस्सी द्वारा करवाए गए कार्यक्रम में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दे कर विद्यालय का नाम रोशन किया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने