भारत विकास परिषद ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लड्डू बांटे
* भगवान विश्वकर्मा विश्व के प्रथम इंजीनियर: परमजीत रम्मी
डेराबस्सी,
भारत विकास परिषद ने विश्वकर्मा मंदिर तहसील रोड डेराबस्सी में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लड्डू बांटे।
परिषद के प्रेस सचिव एवं समाज सेवी परमजीत रम्मी सैनी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा समस्त जगत के गुरु हैं। जो भी काम शुरू किये जाते हैं वो पूरे होते हैं। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर भी कहा जाता है
उन्होंने पवित्र शहर द्वारका का निर्माण किया जहां कृष्ण ने शासन किया, पांडवों के लिए इंद्रप्रस्थ का महल और देवताओं के लिए कई हथियार बनाए।
इस मौके पर परिषद अध्यक्ष उपेस बंसल, सचिव बरखा राम, कोषाध्यक्ष नितिन जिंदल, प्रोजेक्ट चेयरमैन दिनेश वैष्णव, मंदिर पुजारी मनोज भट्ट मौजूद रहे।
