मेरे साथी मेरे प्यार का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर

मेरे साथी मेरे प्यार का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर



शिवम पार्वती आर्ट्स क्रियेशन्स कृत हिन्दी फिल्म "मेरे साथी मेरे प्यार" का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों प्रिया स्टूडियो, आदर्श नगर, अंधेरी (प.), मुम्बई में जोरों पर चल रहा है। जयराम प्रसाद व गोपाल चन्द्र गोप द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक व लेखक अजय बीरेन्द्र साहा है। इस सोशल फिल्म के को-प्रोड्यूसर सपनदास, सुरेश महतो व आनन्द राय है गीतकार इंदल पंडित, संगीतकार नीतेश निराला, नृत्य निर्देशक अशोक माईती व गणेश अक्षत, एक्शन मास्टर नवीन और कैमरामैन कमल हैं। बिहार-झारखंड के खूबसूरत लोकेशनों पर फिल्मांकित इस फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर रमेश सिन्हा है।



"मेरे साथी मेरे प्यार" के मुख्य कलाकार हैं-विकास कुमार, श्वेता शर्मा, सचिन कुमार, गोपाल चन्द्र गोप, वीरेन चौहान, सीमा गोस्वामी, हेमलता शर्मा, विकाश कुमार बिट्टू असनीव, सीमा गुप्ता, रेणु अशोक कुमार, रोशन कुमार, निवास कुमार और आइटम गर्ल गुड़िया यादव कहानी ग्रामीण परिवेश से आरंभ होकर शहर तक पहुंचती है। अनाथ बिरजू को हीरा और उसकी पत्नी गौरी पुत्रवत स्नेह देते हैं जो पड़ोसी महिलाओं को रास नहीं आता। उधर रवि पीछे पड़ जाता है। बिरजू शहर चला जाता है परन्तु वहां भी उसका पीछा किया जाता है। आखिरकार वह कैसे स्वयं को अपने स्वजनों सहित बचाता है, यही है मेरे साथी मेरे प्यार"।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने