डेराबस्सी सर्कल के 36 मंदिरों में पूजन, मेगा स्क्रीन व भंडारे हुए



डेरा बस्सी सर्कल के 36 मंदिरों में पूजन, मेगा स्क्रीन व भंडारे हुए 



डेराबस्सी अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर डेराबस्सी सर्कल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 36 अलग-अलग मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। इन सभी मंदिरों में मेगा स्क्रीन पर सैंकड़ों रामभक्त प्राण प्रतिष्ठा प्रोग्राम का अयोध्या से लाइव टेलीकास्ट देखा और जय श्री राम के उद्घोष के साथ भक्ति रस में भाव विभोर हुए। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले शहर में श्री राम मंदिर, खेड़ा मंदिर, आशियाना कॉलोनी शिव मंदिर, शिव मंदिर , शिव पुरी मुहल्ला, गुलमोहर सिटी गुलमोहर एक्सटेंशन, वीआईपी कालोनी शिव मंदिर, श्री बद्रीनाथ मंदिर, चंडीगढ़ अपार्टमेंट्स, रोजवुड वन, बाबा बालक नाथ मन्दिर, खेड़ा मन्दिर, श्री  हनुमान मंदिर, शक्ति नगर, चौक वाला मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, माता रानी का मंदिर, श्री कृष्णा मंदिर, शिव मन्दिर, बाजार, शिव मन्दिर गोविंद विहार, अर्द्ध नारीश्वर मन्दिर साधु नगर,  बाला जी  मंदिर मोहन नगर, शारदा माता मन्दिर, विश्वकर्मा मंदिर, नगर खेड़ा मन्दिर समूह, वाल्मीकि मंदिर, राम मंदिर आदर्श नगर, परशुराम मन्दिर सरस्वती विहार और गावों में दफ्फरपुर, मुबारकपुर, त्रिवेदी कैम्प, भांखरपुर, खेड़ी गुजरा, मुकंदपुर, जवाहरपुर, देवी नगर, घोलूमाजरा और हरिपुर कुड़ां के मंदिरों में रोशनी,  मेगा स्क्रीन से प्रसारण, सुंदर कांड का पाठ, रामायण पाठ, कीर्तन, हवन तथा 1.00 बजे दोपहर सभी स्थानों पर आरती, भंडारा, चाय आदि का प्रबंध किया गया। समाजसेवी रोहित सैनी की युवा टीम ने बाजार में चाय ब्रेड का लंगर लगाया। विश्व हिन्दू परिषद का कार्यक्रम श्री राम तलाई पर  हुआ जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया





मंदिर सेवा समिति की ओर से गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन के बच्चों ने कई तरह की प्रस्तुति दी। जैसे भजन, राम स्तुति, कथा आदि। कार्यक्रम की शुरुवात गणेश वंदना से की गयी। बच्चों ने अपनी प्रतिभा नृत्य द्वारा भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम की प्रस्तुति का भार श्रीमति कीर्ति जिंदल एवं श्रीमती मोनू ठाकुर द्वारा की गईं। कीर्ति जिंदल ने कथा सुनायी और मोनू जी ने रामायण के विषय पर प्रशन पूछे। अंत में लव कुश कथा द्वारा समापन हुआ। सभी भगत जन आनंद विभोर हो गए। जय श्री राम के नारे गूंज उठे।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने