एएआर जैन स्कूल में श्री राम प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे कार्यक्रम आयोजित

 एएआर जैन स्कूल में श्री राम प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे कार्यक्रम आयोजित




डेराबस्सी, स्थानीय आचार्य आत्माराम जैन स्कूल में श्री राम प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें स्कूल स्टाफ द्वारा श्री राम जी पर आधारित भजन व नृत्य पेश किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्रधान प्रिंस जैन, तरसेम जैन, राजेश जैन आदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।


संस्था सदस्य प्रिंस जैन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते कहा कि दुनिया भर में रहने वाले भगवान श्री राम के भक्तों के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक बन गया जब श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में बने विशाल श्री राम मंदिर और उनके बाल स्वरूप में 500 वर्षों के बाद श्री राम वापस अपनी नगरी लौटे, मूर्ति को श्री राम मंदिर में स्थापित किया गया। उन्होंने सभी को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी। स्टाफ सदस्यों ने श्रीराम पर आधारित नाट्य मंचन पेश कर माहौल को राममय बना दिया। इस मौके स्कूल में दीए जलाए व मुंह मीठा करवा कर खुशी मनाई। अंत में चाय, पकौड़े आदि का लंगर लगाकर जश्न मनाया। इस मौके कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।



डेm

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने