श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआ

 श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान रणजीत सिंह रेडी  द्वारा की गई




डेरा बस्सी श्री राम तलाई बस स्टैंड डेराबस्सी पर नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान श्री रणजीत सिंह रेडी ने श्री राम जी का नाम जगमगाते दीपों से लिखकर विधिवत रूप से डेराबस्सी में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन की गई! इस अवसर पर राम तलाई पर दीपमाला की पंडित जी द्वारा मंत्र उच्चारण के बाद आए हुए राम भक्तों ने प्रभु श्री राम जी के जयकारा के नारे लगाए। श्री रणजीत सिंह रेड्डी जी ने कहा की प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा जैसे कार्यक्रम राजनीति जाति आदि भेदभाव से ऊपर उठकर किए जाने चाहिए उन्होंने श्री राम तलाई के निर्माण पर अपने द्वारा किए गए प्रयासों को श्री राम जी द्वारा करवाया गया कार्य बताया। श्री रणजीत सिंह रेड्डी ने कहा कि वह शहर के विकास के लिए प्रभु श्री राम जी से आशीर्वाद मांगते हैं उन्होंने आए हुए सभी राम भक्तों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर श्री रणजीत सिंह रेड्डी  को श्री राम तलाई के निर्माण के लिए दिए योगदान के कारण सम्मानित भी किया गया

इस अवसर पर शारदा माता मंदिर के प्रधान श्री तुषार कौशिक श्री नरेंद्र मोहन शर्मा शिव मंदिर गोविंद विहार के सनोज कुमार तथा उनकी पूरी टीम श्री महेंद्र जी आदर्श नगर से तथा श्री मल्होत्रा जी सरस्वती विहार से के इलावा बहुत सारे राम भगत तुरंत बने प्रोग्राम में पहुंचे सभी ने श्री राम जी को भोग लगाया और 22 जनवरी कोश्री प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने का प्रण लिया

इस अवसर पर श्री हरविंदर सिंह मीणा श्री कृष्ण जी श्री मनोज जी श्री पुष्पेंद्र जी तथा विभिन्न मंदिरों के राम भक्त भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने