भारत विकास परिषद की महिला विंग ने नाच-गाकर मनाया लोहड़ी का त्योहार

 भारत विकास परिषद की महिला विंग ने  नाच-गाकर मनाया लोहड़ी का त्योहार

 नवजात बच्चों एवं नवविवाहित जोड़ों को किया सम्मानित  


 डेराबस्सी, 

 भारत विकास परिषद की महिला विंग ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया।

  परिषद की महिलाओं द्वारा नवजात बच्चों और नवविवाहित जोड़ों का अभिनंदन किया गया और सभी को लोहड़ी की बधाई दी गई l इस अवसर पर बच्चों ने गीत गाए और नृत्य किया l मंच सचिव की भूमिका नवनीत कौर सैनी ने बखूबी निभाई l इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन मीना व्यास ने सभी को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की भी लोहड़ी मनानी चाहिए। क्योंकि आज की लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों के बराबर काम कर रही हैं। अगर हम बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे तो वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।


 इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष उपेस बंसल, सचिव बरखा राम, प्रेस सचिव परमजीत रम्मी सैनी, प्रोजेक्ट चेयरमैन मीना व्यास, सुनीता धवन, अनुपम कालिया, रजना शर्मा, अनिता रानी, ​​ममता बग्गा, चंचल सिंघल सहित बड़ी संख्या में परिषद की महिलाएं मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने