रामतलाई के सौंदर्यीकरण की सेवा श्रीराम कृपा से तन मन से निभाई: दीपिंदर ढिल्लों अयोध्या में रामलला की

 रामतलाई के सौंदर्यीकरण की सेवा श्रीराम कृपा से तन मन से निभाई: दीपिंदर ढिल्लों

अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू




डेराबस्सी, 


डेराबस्सी बस स्टैंड पर प्राचीन श्रीराम तलाई पर पड़े दशकों पुराने कूड़े के ढेर हटवा कर रामतलाई का सौंदर्यीकरण कांग्रेस सरकार के  दौरान किया गया था। यह सेवा हमें श्री राम ने दी थी और आज यहां श्री राम जी की सुंदर मूर्ति सुशोभित है। यह विचार श्री राम तलाई के सौंदर्यीकरण में अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेसी नेता दीपेंद्र ढिल्लों ने वहां कार्यक्रम दौरान उपस्थित लोगों के समक्ष पेश किए। इस मौके 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लड्डू भी  बांटे गए। उन्होंने रामतलाई में श्री राम जी की प्रतिमा को नमन किया और प्रदेशवासियों को अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी।


इस मौके पर ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम विश्व गुरु हैं और कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है इसीलिए कांग्रेस पार्टी ने डेराबस्सी रामतलाई और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में लड्डू बांटे हैं। उन्होंने कहा कि कई सरकारें आईं, लेकिन किसी ने कूड़े का ढेर बन चुकी रामतलाई को सुंदर बनाने का प्रयास नहीं किया लेकिन जब कांग्रेस की सरकार आई तो करोड़ों रुपए खर्च कर रामतलाई का सौंदर्यीकरण किया गया। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्री राम ने इस सेवा के लिए हमें चुना जिसकी उन्हें बेहद खुशी है।

राज्य में चल रहे कांग्रेस और आप गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने हलका निवासियों की भावनाओं को हाईकमान तक पहुंचा दिया है। डेराबस्सी हलके में कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इस मौके पर जीरकपुर नगर परिषद अध्यक्ष उदयवीर ढिल्लों, डेराबस्सी से पार्षद जसप्रीत लक्की, भूपिंदर शर्मा, बंटी राणा, रामदेव शर्मा, सुनील कुमार, अंकित जैन, सरपंच यूनियन अध्यक्ष बलिहार बल्ली, जरनैल सिंह झरमड़ी, नायब सिंह बाजवा, गुरविंदर छोटा, कुलदीप सिंह हुमायुपुर गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह बिट्टू के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने