मुबारकपुर पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर आयोजित, 160 मरीजों ने किया रक्तदान,

 मुबारकपुर पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर आयोजित, 160 मरीजों ने किया रक्तदान,

कैंप का उद्घाटन एसपी डेरा बस्सी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने किया





डेराबस्सी, डेराबस्सी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मुबारकपुर पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह के नेतृत्व में दूसरा ब्लड कैंप आयोजित किया गया।  कैंप का उद्घाटन एसपी डेराबस्सी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने किया, जिसमें 160 मरीजों ने रक्तदान किया।


जानकारी देते हुए मुबारकपुर चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि दो टीमें ब्लड लेने आयी थीं जिसमें सुहाना हॉस्पिटल श्री गुरु हरकृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट और गवर्नमेंट हॉस्पिटल सेक्टर 32 चंडीगढ़ के डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।  जिन्होंने अपने ब्लड बैंक बस में रक्त एकत्रित किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए ताकि अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकें।  पुलिस टीम गरीबों को कंबल और जरूरतमंदों को सामान समेत अन्य सामान मुहैया करा रही है।


इसके अलावा पुलिस टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी समाज में एक अच्छा संदेश देता है। पुलिस लोगों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर है, उनकी टीम लोगों को उचित न्याय दे रही है तथा किसी को परेशान नहीं किया जा रहा 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने