राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर गायक संजय सांवरिया का भजन राम के वंशज भगवाधारी हुआ रिलीज

 राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर गायक संजय सांवरिया का भजन राम के वंशज भगवाधारी हुआ रिलीज



डेरा बस्सी अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संजय सांवरिया का भजन राम के वंशज भगवाधारी रिलीज हो गया है। आजकल पूरे देश में ही नहीं पूरे विश्व में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी लोग उत्साहित हैं और चारों तरफ माहौल राम मएं में हो रखा है। इस अवसर पर गायक भी अपने एक से बढ़कर एक भजन मार्केट में लेकर आए हुए हैं। इसी श्रृंखला में डेराबस्सी के गायक संजय सांवरिया का भजन जिस को राजीव शर्मा जिला पालक मोहाली विश्व हिंदू परिषद और विनोद गुप्ता पालक विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक कार्यक्रम में रिलीज किया गया । इससे पहले भी संजय सांवरिया का भजन साई फरियाद टी-सीरीज कंपनी द्वारा रिलीज किया गया था जिसको मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था । भजन का टाइटल राम के वंशज भगवाधारी हैं। भजन को लिखा और गाया संजय सांवरिया ने है। इसका संगीत दिया है मनी बचन ने,जबकि डीओपी प्रथम चौहान का है और इसको डायरेक्ट किया है राजन देव ने। कोई भी फिल्म हो गीत हो उसकी एडिटिंग का बहुत बड़ा रोल होता है इस भजन को एडिट हर्ष वर्मा द्वारा किया गया है और पूरी फिल्म को तैयार करने का जिम्मा स्टार फिल्म एंड प्रोडक्शन के कंधों पर था। इस भजन को प्रोड्यूस किया है महेश चावला ने जबकि इसकी ऑनलाइन प्रमोशन बि जी मीडिया द्वारा की गई है और लेवल है हिल्स आई डिवोशनल। भजन की शूटिंग अधिकतर डेराबस्सी और उसके आसपास के स्थान की हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने