डेरा बस्सी का उभरता हुआ स्टार्टअप
डेरा बस्सी में एक नए उभर रहे स्टार्टअप bharatlinkr.com को नैशनल स्टार्टअप वाले दिन स्टार्टअप स्टेयर्स के द्वारा 5 लाख को ग्रांट से सम्मानित किया गया।
हरजिंदर सिंह और हरलीन कौर द्वारा स्थापित स्टार्टअप bharatlinkr.com शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में काम कर रहा है। यह स्टार्टअप पंजाब के कईं कॉलेजों में पहले से ही सॉफ्ट स्किल्स, लाइफ स्किल्स, एंटरप्रेन्योरशिप के विषय पर ट्रेनिंग दे रहा है ।
भारत लिंकर के संस्थापक हरजिंदर सिंघ ने ग्रांट के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतलिंकर हर वर्ग के व्यक्ति को नौकरी दिलाने में मदद करेगा।उन्होंने कहा इस प्लेटफॉर्म का मुख्य मकसद शिक्षा और नौकरी पाने में आ रही समस्याओं को दूर करना है।
इस मौके पर भारतलिंक्र की टीम से संस्थापक हरजिंदर सिंह, हरलीन कौर, राज रिशी और स्टार्टअप स्टेयर्स से प्रीत संधू , आयुष केसरवानी व अन्य स्टार्टअप्स मौजूद रहे।
