Singer Hasrat की आवाज में उनका पहला एल्बम जल्द होगा रिलीज
 |
| Hasrat New Punjabi Song Ishaare |
चंडीगढ़: पंजाबी गायक Hasrat की आवाज में उनका पहला एल्बम जल्द ही रिलीज होने वाला है। हसरत की आवाज में गाया हुआ गीत जिसका टाइटल है Ishaare जल्द ही मार्केट में धूम मचाने आ रही है। यूँ तो महीने में कई नए सिंगर आते हैं और कुछ समय के बाद गायब हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि कलाकार की जो अपनी गायकी होती है उस में वह कहाँ तक खरा उतरता है यह सब से अहम् बात होती है। यदि आप में वह टैलेंट नहीं है तो आप जितने मर्जी पैसे खर्च कर लीजिए कुछ भी बनने वाला नहीं है। गायक हसरत इस से पहले कई टीवी के रियलिटी शोज में हिस्सा ले चुका है और पंजाबी के एक जाने-माने रियलिटी शो में तो उसने अपनी अच्छी खासी पहचान भी बना ली। अब वह इशारे टाइटल से अपना गीत लेकर जनता की कचहरी में आ रहे हैं। लाउड टोन म्यूजिक एंड बृजेश कुमार द्वारा प्रस्तुत इस प्रोजेक्ट में रितिका राय नजर आएगी। गीत को को लिखा है Zikar ने और संगीत दिया है Adan ने। उम्मीद है कि इशारे ट्रैक इस कलाकार की कामयाबी का इशारा कर रहा है की आने वाले समय में यह कलाकार आसमान की बुलंदियों को छूएगा और दुनिया भर के श्रोताओं को अपनी बुलंद आवाज से एंटरटेन करेगा। इस प्रोजेक्ट के डिजिटल मीडिया प्रमोशन क्रिएटिव मोदगिल कंपनी द्वारा की जा रही है।
Hasrat New Punjabi Songs 2024
Ishaare Latest Punjabi Song Hasrat
Hasrat Ishaare Full Song
Hasrat All New Punjabi Songs