डेराबस्सी पुलिस थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर अजितेश कौशल को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कमेंडेशन अवार्ड के लिए चुना गया है।

डेराबस्सी पुलिस थाने के  एसएचओ सब इंस्पेक्टर अजितेश कौशल को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कमेंडेशन अवार्ड के लिए चुना गया है। 



डेराबस्सी पुलिस थाने के  एसएचओ सब इंस्पेक्टर अजितेश कौशल को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कमेंडेशन अवार्ड के लिए चुना गया है। इसकी घोषणा खुद डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने की है। अवार्ड ऑफ़ डीजीपी कमेंडेशन डिस्क के लिए ड्यूटी दौरान उनके उत्साह, समर्पण और बेहतरीन परफॉर्मेंस को आधार बनाया गया है। अजितेश कौशल 2018 बैच के अफसर हैं। वह शूटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार एशियाई गोल्ड और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्तर पर भी एक गोल्ड हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार उन्हें महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से भी नवाज चुकी है। 30 वर्षीय अजितेश कौशल ने पिछले साल डेराबस्सी पुलिस थाना बतौर प्रभारी ज्वाइन किया था जबकि उससे पहले वह लालडू पुलिस थाने के प्रभारी थे। यह अवार्ड उन्हें एसएसपी मोहाली द्वारा एक विशेष समारोह में दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने