राम तलाई समेत शहर में छह दिन तक फैंसी लाइटों की सजावट,

 राम तलाई समेत शहर में छह दिन तक फैंसी लाइटों की सजावट, 




डेराबस्सी आगामी 22 जनवरी को प्रभु रामलला की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के स्वागत में स्थानीय हनुमान सेवा संघ ने पूरे शहर को सजा डाला है। पहली बार राम तलाई, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, रामलीला मैदान, दशहरा ग्राउंड, छोटी अनाज मंडी के अलावा डेराबस्सी फ्लाईओवर को भी रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। विश्व हिंदू परिषद डेराबस्सी के बैनर तले रंग बिरंगी फैंसी लाइटों से सजाने का काम हनुमान सेवा संघ, डेराबस्सी के स्वयंसेवकों ने संभाला है। सेवा संघ के संयोजक रविंद्र बत्रा ने बताया कि श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को श्री राम तलाई पर भव्य समारोह के साथ लंगर का वितरण भी होगा। बड़ी LED लगा कर अयोध्या जी से प्रसारित कार्यक्रम को भी यहीं से देखा जा सकेगा। 

नगर में 25 से अधिक मन्दिरों में हनुमान चालीसा, सुन्दर काण्ड, या  रामायण का पाठ के बाद मन्दिरों में लंगर भी लगेंगे। सायं में पूरे नगर के बाजार में हनुमान सेवा  संघ द्वारा रोशनी, सजावट का इंतजाम किया गया है जो 23 जनवरी तक जारी रहेगा

सायं में श्री राम तलाई पर भजन संध्या होगी। वहां 5100 दिए जलाकर 

पूरे नगर में दीपावली मनायी जाएगी जिसमें सभी धार्मिक, सामाजिक संगठन शामिल हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने