KHESARI LAL YADAV का गीत `लड़की पटाना ' कुछ ही घंटों में हुआ TREND
KHESARI LAL YADAV का गीत `लड़की पटाना' कुछ ही घंटों में Trending में चला गया है। कई दिनों से उनके फैंस को इसकी इंतजार थी .भोजपुरी के सुपरस्टार और एक्टर सिंगर खेसारी लाल यादव का सोनी म्यूजिक पर गीत लॉन्च हो गया है .इस गीत में खेसारी लाल यादव बिल्कुल अलग से नजर आ रहे हैं .खेसारी लाल यादव अपने इस म्यूजिक वीडियो को लेकर इतने एक्साइटेड हैं कि उन्होंने फैंस के साथ फेसबुक पर लाइव आकर काफी देर बातें भी की। यह बहुत ही बड़े लेवल का एक वीडियो तैयार किया गया है और देखते ही देखते यह गीत ट्रेंडिंग में चला गया है। वीडियो में इस गीत के ऊपर वह खुद ही एक्टिंग कर रहे हैं। इस गीत को लिखा है जाहिद अख्तर ने और इसका म्यूजिक दिया है विनय विनायक ने। वीडियो के डायरेक्टर हैं दीपेश गोयल। इन्होंने ही यह वीडियो एडिट भी किया है। सोनी म्यूजिक ने बहुत ही कम भोजपुरी गीतों पर काम किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी बहुत सारे सिंगर्स के गीत सोनी म्यूजिक पर आएंगे।
