`NEHU DA VYAH 'धूम मचा रहा है NEHA KAKKAR Ft.ROHANPREET नया गीत
शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड का एल्बम `NEHU DA VYAH' आज रिलीज हो गया। इसमें फीचर कर रहे है रोहनप्रीत। जैसे ही गाना रिलीज हुआ यूट्यूब चैनल पर कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने उसे देख लिया और इस शादी के गीत के लिए कॉमेंट्स में खूब बधाइयां भी दी जा रही हैं। गीत `NEHU DA VYAH ' नेहा कक्कड़ द्वारा गाए इस गीत को लिखा भी स्वयं नेहा कक्कड़ ने है और इसमें अदाकारी भी नेहा कक्कड़ और फीचरिंग रोहनप्रीत ने की है जबकि इस गीत का संगीत टोनी कक्कड़ ने दिया है। इस गीत के निर्माता हैं अंशुल गर्ग और टोनी कक्कड़। देसी म्यूजिक फैक्ट्री के बैनर तले इस गीत को रिलीज किया गया है। सूत्रों से पता चला है कि नेहा और रोहनप्रीत की शादी 26 अक्टूबर 2020 को चंडीगढ़ के साथ सटे जीरकपुर में होगी। नेहा और रोहनप्रीत की शादी की खबर लगातार मीडिया में बनी हुई है। हालांकि लोगों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति है। दरअसल जिस तारीख को नेहा और रोहनप्रीत की शादी बताई जा रही है उसके करीब 21 अक्टूबर को नेहा का नया म्यूजिक वीडियो `NEHU DA VYAH ' रिलीज हो गया है। इसके चलते कई लोग नेहा और रोहन की शादी की खबर को पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं। रोहनप्रीत 2019 में इंडिया राइजिंग स्टार के तीसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेड नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें वेडिंग रियलिटी शो `मुझसे शादी करोगी ' में भी कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था। यह शो बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रही ` शहनाज गिल 'को केंद्र में रखकर बनाया गया था। पिछले साल सिंगिंग रियलिटी शो `इंडियन आइडल 'के दौरान शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ नेहा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
