किसान युनियंस द्वारा डेराबस्सी में भाजपा के खिलाफ रोष प्रदर्शन, नामांकन भरने पहुंचे भाजपा प्रत्याशियों का विरोध, नारेबाजी,

 

किसान युनियंस द्वारा डेराबस्सी में भाजपा के खिलाफ रोष प्रदर्शन,
नामांकन भरने पहुंचे भाजपा प्रत्याशियों का विरोध, नारेबाजी,




डेराबस्सी        
किसान यूनियंस केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के नाम पर एक बार भी भाजपा को निकाय चुनाव में घेरने की तैयारी में हैं। यूनियनों ने कहा है कि जब तक दिल्ली में किसान आंदोलन जारी है और मोदी सरकार उक्त कानूनों को रद्द नहीं करती, तब भाजपा वर्कर्स का चुनावी बहिष्कार किया जाए। इसी के चलते आज नामांकन पत्र दायर करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करते हुए नारेबाजी की। भारी पुलिस बल तैनात करते हुए डीएसपी व एसएचओ ने ने बीच बचाव कर स्थिति को नियंत्रण में किया। 
दरअसल, केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर किसानों व उनके समर्थकों का विरोध भाजपा को इन चुनाव मे झेलना पड़ रहा है। किसान नेता अवतार सिंह जवाहरपुर, मनप्रीत सिंह अमलाला, उप प्रधान बीकेयू लक्खोवाल, करम सिंह कारकौर प्रधान बीकेयू राजेवाल, बलजिन्दर सिंह सरपंच, कमलजीत सिंह ढींडसा, रघवीर सिंह सरपंच, मेजर सिंह परागपुर, हरदित्त सिंह काला, करम सिंह बरोली प्रधान बीकेयू लक्खोवाल ने किसानों के समर्थन में लोगों से भाजपा का चुनावी बहिष्कार करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्कर्स डेराबस्सी में कोई सियासी प्रोग्राम, चुनावी बैठकों समेत घर घर जाकर प्रचार कार्यक्रम से परहेज करे। यह भी चेतावनी दी गई है कि बाहर से आने वााले भाजपा नेताओं का डटकर विरोध किया जाएगा। इस संदर्भ में भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुकेश गांधी ने कहा कि भाजपा की पंजाब लीडरशिप किसानो के समर्थन में उनकी समस्या का तुरंत समाधान निकालने की हाइकमांड के पास मांग कर चुकी है। चुनाव लड़ना, वोट मांगना व प्रचार सभी का संवैधानिक हक है, इससे रोकना कानून सही नहीं है। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने