Super Star Ranveer Singh Ki Dadi Hai

 आज के सुपरस्टार रणवीर सिंह की दादी है चांद बर्क  


 आज के सुपरस्टार रणवीर सिंह की दादी है चांद बर्क 
जोकि एक जानी-मानी अदाकारा रही है।  बात करें उनके कैरियर की तो सबसे पहले चांद बर्क  का जन्म 2 फरवरी 1932 को झुमरा जो कि पाकिस्तान में है हुआ था। 12 भाई बहनों में यह सबसे छोटी थी। क्रिश्चियन फैमिली में पैदा हुई चांद वर्क 14 साल की उम्र में ही फिल्म में एक्टिंग करने का मौका मिला।सन 1946 में महेश्वरी प्रोडक्शन की पंजाबी फिल्म `कहां गए `मैं एक्टिंग की थी।  बचपन से ही चांद को डांस का बहुत शौक था। बहुत ही बढ़िया डांस करती थी। लोगों ने `द डांसिंग लिली ऑफ द पंजाब `भी कहते थे।
     बॉलीवुड में राज कपूर साहब ने इनको अपनी फिल्म `बूट पॉलिश `में सबसे पहले मौका दिया। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। एक अलग किस्म की लीक से हटकर फिल्म थी। 1957 में सुंदर सिंह भवनानी से शादी की। पेशे से वह आर्किटेक्ट थे और बहुत ही बड़े बिजनेसमैन भी थे। चांद के यहां 2 बच्चे हुए बेटी और बेटा, बेटा जगजीत सिंह और बेटी सोनिया जी हां दोस्तों जगजीत सिंह भवनानी ही रणवीर सिंह के पिता हैं। रणवीर सिंह की एक बहन भी है जिनका नाम रितिका भवनानी है। चांद अपने बेटे को बहुत बड़ा फिल्म स्टार बनाना चाहती थी। लेकिन जगजीत सिंह ने फिल्म लाइन में रुचि ना दिखाते हुए अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बिजनेसमैन बनना ही ठीक समझा। 50 और 60 के दशक में रणवीर की दादी चाँद बर्क ने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि अच्छी एक्टिंग और दमदार रोल फिल्मों में करने के बावजूद भी उनको वह मकाम हासिल नहीं हुआ जो अन्य कलाकारों को होता है। पंजाबी फिल्मों की बात करें तो सन 1962 में आई फिल्म `परदेसी ढोला` में जिसमें रविंद्र कपूर` इंदिरा, जीवन, चमन पुरी के इलावा चांद बर्क का भी अहम रोल था। इसके अलावा पंजाबी फिल्म `कौडे शाह`  जो कि अपने जमाने में सुपरहिट फिल्म रही थी। `पोस्ती `उसमें भी चांद बर्क ने काम किया था। हिंदी फिल्मों की बात करें तो `कहीं दिन कहीं रात`, `मेरा भाई मेरा दुश्मन`, `मोहब्बत इसको कहते हैं`, `अपने हुए पराए`, `घर की लाज,` रंगीला राजा`, `श्रवण कुमार`, `अदालत `,`लाजवंती`,सोहनी महिवाल`, `दुश्मन`, `बसंत बहार`, `रफ्तार`, `शाही चोर`,` फेरी` `अमर कीर्तन`, `गुलबहार`, `बूट पॉलिश`, `बंजारा`, `आग का दरिया`, `सब्जबाग`, `दुखियारी` और `कहां गए` जैसी फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं अदा की। चाँद बर्क की सन 2008 में मृत्यु हो गई थी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने