'ज़ी पंजाबी' को सबसे ऊँचे स्थान पर लाया धारावाहिक 'छोटी जेठानी'
चंडीगढ़। ऐसा लगता है कि 'ज़ी पंजाबी' अपने दर्शकों की नब्ज़ पहचान गया है जो वह मनोरंजन के एक पिटारे की तरह धमाकेदार कहानियाँ पेश करता जा रहा है। उनमें से एक 'छोटी जेठानी' है, यह धारावाहिक 1.6 टीवीआर के साथ दर्शकों के मन की पसंद बन गया है।
यह धारावाहिक शुरू से ही अपनी कहानी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो की कहानी एक नवविवाहित जोड़े अजूनी और ज़ोरावर के इर्द-गिर्द घूमती है। जो वह रिश्तेदारों के विरोध का सामना करते हुए घर को सँभालने का निर्णय लेती है। देवरानी सवरीन, यशपाल (स्कूल शिक्षक) की मदद से अजूनी के खिलाफ साज़िश रचती है और उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश करती है। यशपाल इस प्रक्रिया के दौरान अजूनी के प्यार में पागल हो जाता है और उसका अपहरण कर, एक बंजर घर में ले जाता है।
ये कहना उचित होगा की 'छोटी जेठानी' के माध्यम से 'ज़ी पंजाबी' ने सभी दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बना ली है। इस धारावाहिक में आगे क्या होने वाला है और कैसे ज़ोरावर अपनी पत्नी को उसके पागल प्रेमी यशपाल से छुड़ा पायेगा, देखते रहिए ज़ी पंजाबी सोमवार से शुक्रवार शाम 07:30 बजे।