फोक स्टार आलोक पाण्डेय गोपाल के गाने ‘बैरी सजनवां’ ने ऑडियंस को किया मंत्रमुग्ध
भोजपुरी फोक स्टार आलोक पाण्डेय गोपाल की आवाज के दीवानों की कमी नहीं है। जब वे गाते हैं, मानो उनके कंठ में सरस्वती हो और उससे वे धुन निकालते हैं। ऐसा मानना है उनके जानकारों का, जो गलत भी नहीं है। क्योंकि फोक स्टार आलोक पाण्डेय गोपाल का गाने ‘बैरी सजनवां’ इन दिनों वायरल हो रहा है। इस गाने ने उनके ऑडियंस के साथ – साथ भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को भी मंत्रमुग्ध कर दिया है।
link : https://youtu.be/6ZRM_n5cuKQ
फोक स्टार आलोक पाण्डेय गोपाल के गाने ‘बैरी सजनवां’ का लिरिक्स निदार जौनपुरी का है। म्यूजिक खुद आलोक पाण्डेय गोपाल का है। प्रोड्यूसर अरविंद पांडेय हैं। सबों ने इस गाने में दिल लगाकार काम किया है। इस गाने को लेकर खुद फोक स्टार आलोक पाण्डेय गोपाल काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गाना आसान नहीं था। हमने अपने ऑडियंस के लए खूब मेहनत की है। तब जाकर ये सामने आया है। और हमारे लिए हर्ष की बात ये है कि यह गाना सबों को खूब पसंद आ रहा है।