कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए रफ़ी साहब की आवाज में एक दुर्लभ गीत

 कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए रफ़ी साहब की आवाज में एक दुर्लभ गीत 



दोस्तों चुनाव का समय चल रहा है आज हम आपको एक ऐसा गीत जो रफी साहब ने गाया था वह भी कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए गीत के बोल थे `कांग्रेस को वोट दें ` जी हां दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे ही गीत के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यह एक बहुत ही दुर्लभ गीत है। गीत शायद 1967 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। उस समय कांग्रेस पार्टी का चुनाव निशान `दो बैलों` की जोड़ी होता था। अभी कांग्रेस पार्टी का चुनाव निशान हाथ है। रफी साहब ने इस गीत को भी उसी तरह गया था जैसे वह अपनी फिल्मों में गीत गाया करते थे। उस जमाने में रफी साहब नंबर वन गायक के रूप में देश में प्रसिद्ध थे। पता नहीं क्यों कांग्रेस पार्टी ने इस गीत को दोबारा अपने कैंपेन में शामिल क्यों नहीं किया और ना ही उन्होंने ऐसे दुर्लभ गीत को लोगों के सामने लाने की कोशिश की। 

  कांग्रेस को वोट दें, कांग्रेस को वोट दें 
दो बैलों की जोड़ी वाला कांग्रेस का अमिट निशान,
जिसके पीछे भरा पड़ा आज़ादी का इतिहास महान
 कांग्रेस को वोट दें कांग्रेस को वोट दें। 
जेल हथकड़ी लाठी गोली काला पानी देश निकाला, 
मशीन गन तोपे संगीने  दमन चक्र फांसी की माला ,
भारत को आजाद बनाने जिसने सब कुछ देखा भला 
भूलेंगे हम नहीं कभी भी, कांग्रेस का नाम निराला
 कांग्रेस को वोट दें कांग्रेस को वोट दें 
कांग्रेस ने ही तो देखो सोया हिन्द जगाया है
 कांग्रेस ने ही तो देखो उजड़ा हिंद बसाया है
 कांग्रेस है जान हिंद की,कांग्रेस है शान हिंद की
 कांग्रेस की कुर्बानी पर जनता है कुर्बान हिंद की 
कांग्रेस की कुर्बानी पर जनता है कुर्बान हिंद की। 
कांग्रेस को वोट दें, कांग्रेस को वोट दें। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने