भाजपा के उत्तराखंड सेल का हुआ गठन
आज भारतीय जनता पार्टी डेराबस्सी की एक मीटिंग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री मुकेश गांधी और मंडल प्रधान शिवकुमार टोनी के नेतृत्व में हुई ,जिसमें उत्तराखंड सेल का गठन किया गया ,उत्तराखंड सेल डेराबस्सी का प्रधान यशोधर प्रसाद गोदियाल जी और महिला विंग के प्रधान सुनीता गोदियाल जी को उत्तराखंड के सैकड़ों परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी और मुकेश गांधी जी के साथ देने का विश्वास दिलाया की उत्तराखंड का एक-एक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए जान लगा देगा,,,इस दौरान जिला मोहाली प्रधान सुशील राणा जी, उत्तराखंड सैल के जिला प्रधान बसंत बंदुनी जी, जिला उप प्रधान निर्मल निम्मा, किसान मोर्चा से जोगा सिंह जवाहरपूर,सीनियर नेता रविंद्र बत्रा जी, मोना सैनी जी, मैडम रावत जी व उत्तराखंड के सैकड़ों परिवार , नवनियुक्त पदाधिकारी ने बैठक में भाग लिया । इस दौरान सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी ।