अभिषेक निगम के साथ एक नये अवतार में होगी सोनी सब के ‘अलीबाबा- एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्‍टर 2’ की शुरुआत!

टेलीविजन के जाने-माने सितारे अभिषेक निगम सोनी सब के शो ‘अलीबाबा- एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्‍टर 2’ में अलीबाबा का मुख्‍य किरदार निभाने के लिये तैयार हैं। शो के इस नये वर्जन में अभिषेक मुख्‍य भूमिका में होंगे और नये रोमांचक अवतार में आकर अली के किरदार में नई जान डालेंगे। ज्‍यादा चतुराई, आक्रामकता और मार्शल आर्ट्स की नई तकनीकों के साथ अली परफेक्‍ट हो जाएगा और अपने दुश्‍मनों से हमेशा दो कदम आगे रहेगा। पहले की तरह दया से भरे दिल वाले अली को परवाज़ में लौटते और अपना सफर जारी रखते देखना रोमांचक होगा। 

इस शो में आने से पहले अभिषेक निगम को सोनी सब के लोकप्रिय शो ‘हीरो- गायब मोड ऑन’ में मुख्‍य भूमिका के लिये काफी पसंद किया गया था। इस शो को खूब कामयाबी मिली थी और दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया था। अलीबाबा के रूप में सोनी सब पर अभिषेक निगम की वापसी करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद टेलीविजन पर भी उनकी वापसी होगी।

जरूर देखिये ‘अलीबाबा- एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्‍टर 2’, सोमवार से शनिवार रात 8:00 बजे, सिर्फ सोनी सब पर,

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने