सोनी सब का वागले की दुनिया मनाने जा रहा है अपनी दूसरी सालगिरह, इस मौके पर परिवा प्रणति ने शो में अपने किरदार के सफर पर खुलकर बात की
सोनी सब का शो वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्से जीवन के सार से भरा एक पारिवारिक ड्रामा होने के साथ-साथ विचारों को झकझोरने और दिल को सुकून देने का काम भी करता है। ‘वागले की दुनिया’ अपने दर्शकों को एक मध्यम-वर्गीय परिवार की जद्दोजहद से रूबरू कराता है और यह परिवार संवेदनशीलता के साथ सामाजिक मुद्दों का निपटारा करता है। इस शो को दो साल पूरे होने जा रहे हैं और वंदना वागले (परिवा प्रणति) का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया है और समय के साथ आगे बढ़ता गया है। पारिवा ने वंदना के किरदार के विकसित होने और टेलीविजन पर एक मजबूत महिला का किरदार निभाने पर अपनी बात रखी है।
साथी कलाकारों के साथ काम करने और अपने किरदार के बारे में परिवा ने कहा, “मैं हमेशा से ऐसा शो करना चाहती थी, जो लोगों की जिन्दगी पर असर डाले और समाज में सकारात्मक योगदान दे, लेकिन ‘वागले की दुनिया’ ने मुझे इससे ज्यादा दिया है। टीम ने इस शो के लिये बहुत सोच-विचार किया है और साथी कलाकार तो ऐसे हैं कि उनके साथ काम करना सपने जैसा है। एक टीम के तौर पर पिछले दो साल में हमने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और हमारा रिश्ता मजबूत ही हुआ है। वंदना के बारे में मुझे लगता है कि उसकी खूबसूरती उसकी कमियों में है। वह हिचकती है, लेकिन हार नहीं मानती और हमेशा सीखने की इच्छा रखती है। अपने परिवार के साथ उसका सच्चा प्रेम साफ दिखता है और ससुराल वालों के साथ उसकी खास केमिस्ट्री है।”
इस शो में वंदना के सफर और एक मजबूत महिला का किरदार निभाने के बारे में परिवा ने कहा, “वंदना से मैं काफी मिलती-जुलती हूँ। उसकी भावनाओं और स्वभाव को समझना बहुत आसान है। चाहे कॉफी पीते हुए नाराज हो जाना या अपने पति के ध्यान देने पर खुश होना, वंदना साधारण और प्रासंगिक है और आसानी से दिखाती है कि एक माँ कैसा महसूस करती है। दर्शकों को उसके अलग-अलग रंग दिखाने से मुझे खुशी मिली है। पिछले दो साल में उसका सफर बेजोड़ रहा है। ऐसे कई एपिसोड्स थे, जो हमारे मार्गदर्शक बने और मैंने वागले परिवार पर आये हर संकट में खुद को हताश पाया। मुझे सचमुच लगता है कि मैं वंदना की आत्मा से जुड़ी हूँ।” उन्होने आगे कहा, “प्रशंसकों ने अपनापन जताते हुए हमारे शो को बहुत समर्थन दिया है और वंदना को इतना प्यार देने के लिये मैं उनका धन्यवाद करती हूँ। उनके लिये मेरा संदेश यह है कि अपने आस-पास के लोगों के प्रति दया रखें और उन पर ध्यान दें और हर किसी के साथ देखभाल वाला व्यवहार करें। खुश रहें और हमें प्यार देते रहें।”
देखते रहिये वागले की दुनिया: नई पीढ़ी नये किस्से, हर सोमवार से शनिवार रात 9.00 बजे,
सिर्फ सोनी सब पर
