सोनी सब के ध्रुव तारा- समय सदी से परे में 17वीं सदी की राजकुमारी तारा की भूमिका निभा रहीं रिया शर्मा ने कहा, तारा 21वीं सदी में अपने आस-पास हो रही घटनाओं से आश्चर्यचकित है
शो का प्रसारण 20 फरवरी से सोमवार से शनिवार रात 8 बजे शुरू हो रहा है
सोनी सब के आगामी फैमिली रोमांस ड्रामा ‘ध्रुव तारा’ में दो अलग-अलग युगों से आने वाले ध्रुव (ईशान धवन द्वारा अभिनीत) और तारा (रिया शर्मा द्वारा अभिनीत) का सफर है। यह शो एक ऐसी प्रेम कहानी से धूम मचाने के लिये तैयार है, जैसी टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखी गई। 17वीं सदी की एक राजकुमारी तारा समय से परे जाकर वर्तमान में आ जाती है और उसकी मुलाकात ध्रुव से होती है। सोनी सब लगातार अच्छा कंटेन्ट बनाने और ऐसे शोज लाने पर केन्द्रित है, जो परिवार के हर सदस्य को पसंद आएं। ‘ध्रुव तारा’ के साथ यह चैनल एक रोमांचक शो ला रहा है, जोकि अपनी दिलचस्प कहानी और अनोखे किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करेगा। टेलीविजन पर ‘ध्रुव तारा’ का प्रीमियर 20 फरवरी को होगा और इसका प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर होगा।
1. आजकल के प्यार और दोस्ती को आप कैसे देखती हैं? और आपके हिसाब से वह 17वीं सदी के प्यार से कैसे अलग है?
यह सच है कि टेक्नोलॉजी और मॉडर्न होने के मामले में हम लंबी दूरी तय कर चुके हैं और इसका हमारे रिश्तों और एक-दूसरे से बात करने पर भी असर हुआ है। पहले का प्यार ज्यादा साधारण था, चाहे बातचीत के विकल्प सीमित थे। पहले के कपल्स अंतरों के बावजूद एक-दूसरे को अपनाते थे। हालांकि नया जमाना लोगों को अपना साथी चुनने और वादे से पहले उस इंसान को जानने देता है। मुझे लगता है कि यह निजी पसंद का मामला है और यह कहना मुश्किल है कि प्यार किस युग में बेहतर था, लेकिन इस खूबसूरत सफर में अलग-अलग जिन्दगियों वाले दो लोगों का साथ आना दिलचस्प है और हमारा शो ‘ध्रुव तारा’ भी दो अलग-अलग संसारों के लोगों के बीच गहरा प्यार दिखाएगा।
2. इस किरदार को स्क्रीन पर लाने में किस तरह की तैयारी की गई है?
तारा एक स्मार्ट लड़की है, जो 21वीं सदी में अपने इर्द-गिर्द हो रही चीजों से आश्चर्य में है। ईमानदारी से, मैंने इस किरदार के लिये कोई खास ट्रेनिंग नहीं की है। मैं बहाव के साथ चल रही हूँ और दृश्य की मांग के हिसाब से सुधार कर रही हूँ। भरोसा करने लायक और प्रामाणिक किरदार बनाने में इसका असर हो सकता है और आप डायरेक्टर और टीम के दूसरे सदस्यों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर अपने परफॉर्मेंस को हमेशा ठीक कर सकते हैं। तारा के गुणों से मेरे अपने गुणों को मिलाना प्रासंगिक और विश्वसनीय परफॉर्मेंस देता है। और इस भूमिका को निभाते हुए, मैंने किरदार के नये पहलू खोजे हैं, जिन्हें स्क्रीन पर लेकर भी आई हूँ।
3. स्क्रीन पर एक राजकुमारी का किरदार निभाने का अनुभव कैसा रहा?
राजकुमारी का किरदार निभाने का एहसास सपने जैसा रहा और सही काम करने के लिये मैंने कुछ वर्कशॉप्स की थीं। यह हमारी सामान्य जिन्दगी से बहुत अलग है, लेकिन हाँ, मुझे किरदार के साथ प्रयोग करने के लिये एक खुला कैनवास मिला। इस किरदार का चुनौती वाला हिस्सा है भारी कपड़े, क्योंकि लुक लेयरिंग्स और गहनों से भरा है। कपड़े किरदार को स्क्रीन पर सही दिखाने में आपकी बड़ी मदद करते हैं, लेकिन ऐक्शन सीक्वेंस में चुनौती होती है। कपड़े आपको खूबसूरत दिखाते हैं और आपके परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं। कपड़े एक्टर्स को उनकी भूमिकाओं में पूरा उतारने के लिये महत्वपूर्ण साधन हो सकते हैं और ज्यादा असलियत दे सकते हैं।
4. आपके हिसाब से 2023 की चीजों पर तारा का रिएक्शन कैसा होगा?
तारा एक तेज बदलाव से गुजर रही है, क्योंकि वह अपने समय से निकलकर आज के जमाने में आई है। उसके लिये हर चीज नई है, टेक्नोलॉजी से लेकर कपड़ों तक और यह सब उसकी कल्पना से परे है। उसके माहौल में बदलाव और उसे मिलने वाले नये अनुभव उसके रिएक्शन और बर्ताव को तय करेंगे। दर्शक उसे नई दुनिया के बदलावों में ढलता हुआ भी देखेंगे और देखना दिलचस्प होगा कि मौजूदा समय में तारा के अनुभव कैसे उसके भविष्य के फैसलों को तय करते हैं।
5. तो इस तरह की प्रेम कहानी टेलीविजन पर ज्यादा नहीं दिखी है। आपके हिसाब से दर्शकों की इस पर क्या प्रतिक्रिया होगी? यह एक ताजी हवा का झोंका होगा या कुछ और?
यह एक अनोखा कॉन्सेप्ट है, जिसमें समय का दरवाजा है और अतीत से एक लड़की मौजूदा वक्त में आ जाती है और साथ ही एक लड़के से प्यार भी करने लगती है। इस शो की खूबसूरती अलग तरह की है और यह अभी प्रसारित हो रहे दूसरे शोज से काफी अलग है। यह शो दर्शकों की एक बड़ी संख्या के लिये है और पूरे परिवार के लिये कंटेन्ट बनाने के चैनल के लक्ष्य को मजबूत करता है। इस रोमांचक नई पेशकश के साथ सोनी सब का लक्ष्य है अपनेआप में अनूठे कॉन्सेप्ट से कुछ नयापन लेकर आना। एक टीम के तौर पर हम अपनी सबसे अच्छी कोशिश कर रहे हैं और मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूँ कि दर्शक इस शो का उतना ही मजा लेंगे, जितना हमें इसकी शूटिंग में आया है। हमें यकीन है कि दर्शक इससे बंधे रहेंगे और जानना चाहेंगे कि आगे क्या होगा।
6. तो यश, नारायणी, कृष्णा और ध्रुव के साथ शूटिंग करने का अनुभव कैसा रहा?
‘ध्रुव तारा’ की शूटिंग में मुझे बड़ा मजा आ रहा है और मैं सोचती हूँ कि फिल्मिंग के सकारात्मक और फल देने वाले अनुभव तथा बेहतर परफॉर्मेंसेस के लिये साथी कलाकारों के साथ अच्छा रिश्ता बनाना मायने रखता है। सेट का माहौल भी अनुकूल है, जो हमें जोखिम लेने देता है और हम अपने किरदारों के अलग-अलग पहलूओं को खोज सकते हैं। कुल मिलाकर, अपने साथी कलाकारों के साथ अच्छा रिश्ता होने से फिल्मिंग की प्रक्रिया ज्यादा मजेदार हो गई है। यह कहना भी अच्छा ही होगा कि मेरा वक्त अच्छा बीत रहा है और मैं शो के सारे सीक्वेंसेस का मजा ले रही हूँ।
देखिए ‘ध्रुव तारा- समय सदी से परे’ 20 फरवरी से, सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर!
