सीसीएल 2023 के लिए तैयार है रायपुर, सरकार का भी मिल रहा उत्साहजनक समर्थन : आनंद विहारी यादव

 सीसीएल 2023 के लिए तैयार है रायपुर, सरकार का भी मिल रहा उत्साहजनक समर्थन : आनंद विहारी यादव

सीसीएल 2023 के लिए तैयार है रायपुर, सरकार का भी मिल रहा उत्साहजनक समर्थन : आनंद विहारी यादव


भारतीय फिल्म उद्योग के कलाकारों का प्रसिद्ध सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग यानी सीसीएल 2023 का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रही है, जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। T20 संस्करण पर आधारित इस टूर्नामेंट को राज्य की सरकार और यहां की जनता का भी उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है। यहां की जनता सीसीएल में अपने पसंदीदा कलाकार को क्रिकेट मैच खेलते हुए देखने को बेताब है। यह कहना है सीसीएल 2023 की एक महत्वपूर्ण फ्रेंचाइजी भोजपुरी दबंग के ओनर आनंद बिहारी यादव का। इस आयोजन को लेकर सांसद सुनील सोनी के प्रयास से छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकारों और सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में भोजपुरी दबंग के ऑनर आनंद बिहारी यादव की एक खास बैठक भी हुई है। 

सीसीएल 2023 के लिए तैयार है रायपुर, सरकार का भी मिल रहा उत्साहजनक समर्थन : आनंद विहारी यादव


बैठक के बाद आनंद विहारी यादव ने बताया कि नया रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 18 एवं 19 फरवरी को फिल्म सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग मैच होने जा रहा है। इन मैचों में अब छत्तीसगढ़ के फिल्मी कलाकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। छत्तीसगढ़ के तमाम कलाकारों ने भी एक स्वर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के पूरे आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और सहयोग करने की बात कही। वही आनंद बिहारी यादव ने सीसीएल 2023 में छत्तीसगढ़ के कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि अगले साल छत्तीसगढ़ के कलाकारों की भी एक टीम इस लीग में उतारी जाएगी। आनंद ने ये भी ऐलान किया है कि यह टीम मेरे संयोजन में ही पूरा मैच खेलेगी।



गौरतलब है कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आयोजन बीते 9 वर्षों से किया जा रहा है। रायपुर में होने जा रहे मैच में रितेश देशमुख, सुनील शेट्टी, सोहेल खान, मनोज तिवारी, रवि किशन, सोनू सूद, दिनेश लाल यादव जैसी फ़िल्म हस्तियां खेलती नजर आएंगी। उल्लेखनीय है कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड, टॉलीवुड के साथ-साथ तमाम प्रादेशिक फीचर फिल्मों के अभिनेता अपनी-अपनी टीम लेकर पार्टिसिपेट करते हैं। इस वर्ष 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 18 फरवरी को दो मैच और 19 फरवरी को दो मैच होंगे। मैंचों की तैयारियां पूर्ण चुकी हैं। असुविधा से बचने के लिए पेटीएम में टिकट भी उपलब्ध कराए गए हैं। 200 से 5000 तक अलग-अलग कैटेगरी में टिकटें उपलब्ध हैं। CCL प्रचारक संजय भूषण पटियाला है .

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने