मरजीना की तलाश में, क्या सिमसिम को फंसाने की अली की योजना कामयाब होगी?
सोनी सब का ‘अलीबाबा-एक अंदाज अनदेखा : चैप्टर 2’ एक जादुई कहानी और रोचक किरदारों के साथ लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सप्ताह अली (अभिषेक निगम) सिमसिम (सायंतनी घोष) के साथ मरजीना की तलाश में निकल रहा है। लेकिन सिमसिम को शायद ही इस बात का अंदाजा है कि यह सब उसे फंसाने की एक चाल है।
सिमसिम ने तलिस्मन को पाना अपनी जिंदगी का मिशन बना लिया है। वह अली के साथ एक खतरनाक रास्ते पर है, जो उसे पिरामिड्स में कैद करना चाहता है। अली को जब पता चलता है कि पिरामिड्स में किसी भी तरह का कोई जादू काम नहीं करता, तो वह सिमसिम को उसमें फंसाने की योजना बनाता है। सिमिसिम जैसे ही मरजीना का पता बतायेगी, अली उसे पिरामिड्स के बीच में ही छोड़कर चला आयेगा। अपने-अपने खतरनाक इरादों के साथ अली और सिमसिम दोनों ही आगे आने वाले उतार-चढ़ाव भरे सफर के लिये तैयार नहीं हैं। अब देखना यह है कि रास्ते में आने वाली अनदेखी चुनौतियों के बीच, आखिरकार कौन अपने मिशन को पूरा करने में कामयाब हो पायेगा?
क्या सिमसिम को पिरामिड्स में फंसाने की अली की योजना कामयाब होगी?
अली की भूमिका निभा रहे अभिषेक निगम ने कहा, “अगले कुछ एपिसोड्स दर्शकों के लिये बेहद रोमांचक होने वाले हैं। अली और सिमसिम दोनों ही एक सफर पर हैं, जो एक-दूसरे को चुनौती देते हैं और मुझे लगता है कि दर्शकों के लिये यह देखना दिलचस्प होगा कि उनका यह सफर क्या मोड़ लेता है। उनके सफर में कई छिपे हुये तत्व हैं और अली मरजीना का पता लगाने के बेहद करीब है। अपने लोगों को वह अब पहले से भी ज्यादा प्यार करने लगा है और इसलिये सिमसिम को अपनी चाल में फंसाने की उसकी योजना भी मजबूत है। दर्शक निश्चित रूप से इस कहानी का भरपूर आनंद उठायेंगे।”
देखते रहिये ‘अलीबाबा एक अंदाज अनदेखा : चैप्टर 2’, हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर
