प्यार और रिलेशनशिप में किसी युग की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है- यह कहना है सोनी सब के आगामी शो ‘ध्रुव तारा-समय सदी से परे’ के ध्रुव ऊर्फ ईशान धवन का
सोनी सब के आगामी फैमिली रोमांस ड्रामा ध्रुव तारा में ध्रुव और तारा की कहानी दिखाई गई है, जो दो अलग-अलग युगों से आये हैं। यह एक अनूठी प्रेम कहानी है, जो इससे पहले टेलीविजन पर कभी नहीं देखी गई है। 17वीं शताब्दी की एक राजकुमारी तारा (रिया शर्मा) समय की यात्रा करके वर्तमान युग में पहुंचती है, जहां पर उसकी मुलाकात ध्रुव (ईशान धवन) से होती है। सोनी सब लगातार अच्छे कंटेंट का निर्माण करने और ऐसे शोज को दिखाने पर फोकस कर रहा है, जो परिवार के हर सदस्य का ध्यान आकर्षित करते हों। ‘ध्रुव तारा’ के साथ सोनी सब ने एक रोमांचक शो की पेशकश की है, जो अपनी दिलचस्प कहानी और अनूठे किरदारों से दर्शकों के मन को लुभायेगी। ‘ध्रुव तारा’ का प्रीमियर 20 फरवरी को होगा और इस प्रसारण हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर किया जायेगा।
ध्रुव का किरदार निभा रहे ईशान धवन ने एक बातचीत के दौरान इस बात पर अपने विचार व्यक्त किये कि कैसे आधुनिक प्यार और रिलेशनशिप्स 17वीं शताब्दी से अलग है।
उन्होंने कहा, “मेरी राय में आधुनिक प्यार और पारंपरिक प्रेम में निश्चित रूप से एक अंतर है और मेरा मानना है कि प्यार और रिलेशनशिप में किसी भी युग की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पहले के जमाने में प्यार का मतलब होता था, अपने उसूलों के लिये खड़े होना, अपनी बात पर टिके रहना और हालात चाहे जैसे भी और जितने भी चुनौतीपूर्ण हों, अपने हमसफर का साथ देना। लेकिन वर्तमान में बतौर इंसान हम जिंदगी के किसी भी रिश्ते के बारे में बहुत ज्यादा सोचने लग गये हैं। पुराने समय में रिश्तों में जो सच्चाई और मासूमियत होती थी, वह अब खो गई है और हम हर चीज को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, फिर चाहे प्यार हो या रिलेशनशिप्स। लोग प्यार और जीवन के छोटे-छोटे पलों का आनंद उठाना भूल गये हैं।”
ध्रुव तारा-समय सदी से परे’देखिये 20 फरवरी से हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर
