डाॅक्टर्स-डे पर सेवा भारती द्वारा 16 डॉक्टर सम्मानित
डेराबस्सी सेवा भारती डेराबस्सी द्वारा डॉक्टर्स डे मनाया कार्यक्रम का आयोजन शिव शक्ति धाम बरवाला रोड डेराबस्सी में किया गया। इसमें 16 डॉक्टरों को मानवता की सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित किए हुए डॉक्टर्स में डेराबस्सी के एसएमओ डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर पीसी स्वामी, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ निधि गुप्ता, डॉक्टर पारस सूरी, डॉ रवीना सूरी, डॉक्टर संजीव गुप्ता, डॉ आनंद, डॉ राघव, डॉक्टर महक, डॉक्टर लोकेश, डॉक्टर ईशा, डॉक्टर साहिल, डॉ वरुण, डॉक्टर गुप्ता व डॉक्टर सतीश कौशिक शामिल हैं। इस मौके पर सेवा भारती के प्रधान राजीव गुप्ता ने बताया आने वाले समय में समाज सेवा के कई नए प्रोजेक्ट भी समाज को समर्पित करेंगे। जल्दी ही एक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। इस मौके पर हरजीत सिंह, विनोद गुप्ता, अश्वनी जैन, जसवीर सिंह, दिनेश शर्मा, जगदीश मग्गो, पूनम शर्मा व चमन सैनी काउंसलर भी मौजूद थे।
