तहसील कॉम्पलेक्स की वाटर सप्लाई स्कीम नगर परिषद को हैंडओवर,

 तहसील कॉम्पलेक्स की वाटर सप्लाई स्कीम नगर परिषद को हैंडओवर, 

रविवार को कनेक्शन जोड़ते ही चार वार्डों में पानी की किल्लत दूर: प्रधान 

। इस मौके वार्ड पार्षद अमित वर्मा, हरविंदर पटवारी, बलजीत चंद शर्मा व सुमित गुप्ता भी हाजिर थे।

डेराबस्सी

डेराबस्सी तहसील कॉम्प्लेक्स को पानी की सप्लाई देने वाली वाटर सप्लाई स्कीम वाटर सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग ने अधिकारिक रुप से नगर परिषद डेराबस्सी को हैंड ओवर कर दिया है। रविवार को नगर प्रधान आशू उपनेजा के पति की अगुवाई में इसके साथ शहर की लाइनें भी जोड़ दी गई हैं। इससे सबसे अधिक फायदा वार्ड नंबर 12 को होगा जबकि वार्ड नंबर 13, 18 व 19 के कुछ इलाकों में भी पानी की सप्लाई दुरुस्त होगी। 


नरेश उपनेजा ने बताया कि तहसील कंपलेक्स शहर के वार्ड नंबर 12 से घिरा हुआ है। इस वार्ड में नगर परिषद के ट्यूबवेल से वाटर सप्लाई की जाती है जो वार्ड के लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रही है। तहसील कांप्लेक्स के बाहर वाटर ट्यूबवेल समेत ओवरहेड वाटर टैंक स्थित है जिसकी देखरेख जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग करता आ रहा है। इस जल सप्लाई स्कीम से सिर्फ और सिर्फ तहसील कंपलेक्स को ही वाटर सप्लाई दी जा रही थी। एमएलए कुलजीत रंधावा के निर्देशों से इसे नगर परिषद को हैंडओवर करने के लिए पार्षदों की 8 जून को हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया था। इसी के चलते हैंडओवर चिट्‌ठी मिलने के बाद नगर परिषद के हवाले हुई तहसील कॉम्पलेक्स जल सप्लाई से रविवार को शहर की सप्लाई लाइन जोड़ दी गई। इससे रौणी मोहल्ला, जैन मोहल्ला, हनुमान मंदिर गली, मेन बाजार, रामदासिया मोहल्ला, ट्रक यूनियन के इलावा साधु नगर, पंजाबी बाग के क्षेत्र को अब पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। यहां तक की हाईवे के परली तरफ गुलाबगढ़ रोड और उसके पास पास के इलाकों को भी पानी मिल सकता है। लेकिन उसके लिए अंडर ग्राउंड सड़क के आर पार पाइप डालने पड़ेंगे।

। इस मौके वार्ड पार्षद अमित वर्मा, हरविंदर पटवारी, चमन सैनी, दविंदर सिंह ,बलजीत चंद शर्मा, इंदजीत जोड़ा, कृष्ण धीमान व सुमित गुप्ता भी हाजिर थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने